भोपाल मध्यप्रदेश शिक्षा

भोपाल। माखनलाल यूनिवर्सिटी: हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान शरू

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और फोर मध्यप्रदेश बटालियन के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. ट्रूप और एन.एस.एस. इकाई के सयुक्त आयोजन में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा के अंतर्गत तिरंगा प्रभात फैरी और सायकिल रैली निकाली गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आज़ादी के अमृत महोत्सव के प्रमुख डॉक्टर श्रीकांत सिंह ने रैली को विश्वविद्यालय से भोपाल लेक व्यू हेतु रवाना किया। इस अवसर पर एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवकों और एन.सी.सी. कैडेट्स ने तिरंगा लहराने के साथ तिरंगे को हर घर में लगाने के लिए नारे लगाकर जन जागृति फैलाई।

“हर घर तिरंगा अभियान” जनजागरूकता रैली के माध्यम से एन.सी.सी. केडेट्स ने शहर में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करने का आव्हान किया। विश्वविद्यालय के आज़ादी के अमृत महोत्सव के प्रमुख डॉक्टर श्रीकांत सिंह ने विद्यार्थीयों को आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व बताते हुए सभी से 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने-अपने घरों पर झंडा फहराने की अपील की।

साथ ही विद्यार्थीयों को “हर घर तिरंगा अभियान” हेतु शपथ भी दिलवाई।इस विशाल तिरंगा रैली में बड़ी संख्या मे विश्वविद्यालय छात्र छात्राओ सहित विश्वविद्यालय के कर्मचारी और अधिकारीयों ने भागीदारी कर रैली को सफल बनाया।

हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा कार्यक्रम में परिसर की साफ-सफाई, राखी कलेक्शन फॉर अवर सोल्ज़र्स, पौधारोपण कार्यक्रम भी क्रमबद्ध किया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत इसके क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ते हुए एमसीयू ने एनसीसी और एनएसएस को पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया है।

अब विद्यार्थी एनसीसी और एनएसएस को एक पाठ्यक्रम के रूप में चुन कर अध्ययन कर रहे हैं। एमसीयू एनसीसी ट्रूप और एनएसएस इकाई उभरते युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने हेतु हमेशा से ही प्रयासरत है। माखनलाल विश्वविद्यालय की एनसीसी और एनएसएस निरंतर आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। हमारी फोर मध्यप्रदेश बटालियन राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देने वाले युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़ ग्रुप मुख्यालय के द्वारा भी हम सभी एन.सी.सी. कैडेटस को समय समय पर भरपूर मार्गदर्शन और निर्देशन प्राप्त होता है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रोफेसर के. जी. सुरेश, विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. ट्रूप के ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट मुकेश कुमार चौरासे, कुलसचिव प्रोफेसर अविनाश वाजपेयी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्रीकांत सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर संजीव गुप्ता, सहायक प्राध्यापक राहुल मैन्युअल खड़िया, डॉक्टर अरुण खोबरे ने सभी सहभागी विद्यार्थियों को “हर घर तिरंगा अभियान” में जुड़ कर सहभागिता हेतु अपील की।

About The Author

Related posts