मध्यप्रदेश मुरैना राजनीति

पोरसा।चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा नगर मंडल पोरसा ने आतिशबाजी के बाद मिष्ठान बांटकर खुशी का इजहार किया

मुरैना/पोरसा।उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मणिपुर गोवा चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड ऐतिहासिक जीत हुई जिसमें उत्तर प्रदेश में 403 सीटों में से 270 सीट भाजपा को मिली उत्तराखंड में 70 सीट में से 47 भाजपा को मिली गोवा में 40 सीट से 20 भाजपा को मिली मणिपुर में 60 सीट में से 32 भाजपा को पूर्ण बहुमत से मिली।

1980 में भाजपा पहली बार यूपी में चुनाव लड़ी थी तो भाजपा को 11% वोट मिले थे 42 साल बाद भाजपा की लहर में 40 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार भाजपा सत्ता में आई पार्टी की इस जीत की खुशी में जश्न मनाया और भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पोरसा के द्वारा विजय उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यालय प्रेम मेडिकल स्टोर के सामने सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी गई।

जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष साहिब सिंह तोमर, अरुण गुप्ता, कमल जाटव, बाल किशन वर्मा, जसराम तोमर, नत्थीलाल राठौर, संतोष सिंह तोमर, शिवराज सिंह तोमर, राघवेंद्र कटारे, मोहम्मद इलियास, रविंद्र तोमर, राघवेंद्र तोमर, डॉक्टर अजमेर सिंह सिकरवार, आशीष तोमर, योगेश शर्मा, पवन शर्मा, अभिषेक वर्मा, साकेश सिकरवार, मंगल तोमर, रामरूप तोमर, अभिषेक वर्मा, अर्पित गुप्ता आदि सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और बधाई दी।

About The Author

Related posts