उत्तरप्रदेश देश-विदेश राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने टिफिन कार्यक्रम का आयोजन किया।

मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्जित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्दराव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कप्तानगंज नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के मेहनत से बढ़ाया भाजपा का गौरव सांसद ने कहा
किसी भी पार्टी में नहीं है भाजपा जैसा कुशल नेतृत्व डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों को गति
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर विधानसभावार आयोजित हुआ टिफिन बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा वार टिफिन बैठक आयोजित हुआ। इसी क्रम में रामकोला विधानसभा के कप्तानगंज मंडल अंतर्गत नगर पंचायत सभागार कप्तानगंज में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रबुद्ध जनों के साथ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे प टिफिन बैठक पर चर्चा किया और सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकर भोजन किया।


कार्यक्रम की शुरुवात पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया इसके बाद वन्दे मातरम गीत गाया गया।इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज आनन्द मिश्रा ने किया और स्वागत आभार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान ने किया।


इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मण्डल धन्नजय तिवारी,जय प्रकाश उपाध्याय, राम प्रताप सिंह सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,राधेश्याम पासवान जितेन्द्र मिश्रा,रामनुज मिश्र, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीगंज रामदेव कुशवाहा, वीरेन्द्र पाण्डेय, हरेराम गुप्ता,राजेश गुप्ता,अंकित उपाध्याय, राकेश दुबे, सुमन चौहान, गुंजन मिश्रा, विनोद गुप्ता, विजय कन्नौजिया, संजय यादव, बैजनाथ कसौधन, शालू जायसवाल, राजेश साहनी, मोनू कनौजिया, अशोक शर्मा सहित पार्टी पधाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts