आगर-मालवा मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं संत रविदास समरसता यात्रा के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न।


कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
आगर मालवा। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2 अगस्त एवं संत रविदास समरसता यात्रा को जिला आगर नगर आगमन की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सकलेचा,प्रेम मस्ताना, गोविंद सिंह बरखेडी, करणसिंह यादव, विधायक राणा विक्रमसिंह, कैलाश गवली, भेरुसिंह चौहान,पुर्व विधायक गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, जिला महामंत्री ओम मालवीय आदि उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार, हरिनारायण यादव, प्रवेश गुप्ता, मधु गेहलोत, मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, मोहनसिंह सौंधिया, सुरजसिंह परिहार,पवन वेदिया, भुपेन्द्र सिंह दरबार, कालुसिंह चौहान,अशोक प्रजापत, मोहनलाल नागर ने किया। जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सर्व प्रथम बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेंगे।पुजा अर्चना कर 18 करोड 90 लाख रुपए भूमिपूजन एवं करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण मंदिर परिसर में करेंगे। इसके बाद छावनी नाका से संत रविदास समरसता के तहत जनदर्शन यात्रा में चरण पादुका का पुजन किया जाएगा।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं,जन समुदाय के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से रोड शो निकाला जाएगा। जिसमें जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। इसके लाडली बहना के कार्यक्रम में थाना ग्राउंड में पहुंच कर सभा को संबोधित करेंगे। विशिष्ठ स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा, सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक लाडली बहना के घर घर जाकर पिछले चावल देकर आगर आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला पदाधिकारियो में कार्य विभाजन किया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ नगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करना है, जन जन के लोकप्रिय नेता और बच्चों के सम्मानित मामा के सम्मान में युवाओं को स्वागत करना है और
कार्यक्रम स्थल तहसील ग्राउंड पर भी हमें शासकीय कार्यक्रम में भी सहयोग करना है। साथ ही बैठक में आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान विधानसभा निर्वाचन के जिला संयोजक दिलीप सकलेचा की घोषणा पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष मनीष सौंलकी सहित प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ राहुल जैन, मनोज ऊंटवाल,रखब जैन,पिरुलाल कलसिया, करणसिंह सौंती,चेनसिंह सिसोदिया,रितेश सोनी,केशव शास्त्री, जगदीश गवली, सहित वरिष्ठ और जिलें के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने किया व आभार जिला महामंत्री डा गजेन्द्र सिंह चद्रंवात ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

About The Author

Related posts