नीमच मध्यप्रदेश

रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दान, स्वच्छता विकास अभियान संस्था एवं संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने निकाली जागरूकता वाहन रैली

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। शनिवार 5 अगस्त को प्रातः 8 बजे नीमच की विभिन्न संस्थाओं ने सिटी पुलिया स्थित प्रताप चौक से वाहन रैली निकाल कर नीमच जिले में 12 अगस्त को 32 शिविरों में आयोजित रक्तदान महादान अभियान में रक्तदान करने हेतु आमजन, शहरवासियों, रक्तदाताओ को जागरूक कर रक्तदान महादान के महाअभियान मे अधिक से अधिक रक्तदान कर नीमच जिले का नाम रोशन किया जाए इसका सन्देश दिया। नीमच जिले के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। जिसके चलते नीमच जिला रक्तदान महोत्सव का आयोजन कर रहा है। नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन की पहल पर पहली बार जिलेभर में 32 शिविरों में ऐतिहासिक रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रेडक्रास के सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह राठौड़ (बल्ड बैंक)नगरपालिका एवं गायत्री परिवार नीमच का भी सहयोग लिया जाएगा। इस आयोजित वाहन रैली में सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि भी रक्तदान जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता देंगे।

वाहन रैली का नीमच सिटी प्रताप चौक से नीमच सिटी चोराहा, नया बाजार, पीपली चोक से यादव मंडी होते हुए भगवान पुरा चौराहे पर समापन किया गया। और इस वाहन रैली के माध्यम में सभी शहर वासियों को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर रक्तदान करने के लिए जागरूकता किया गया। वाहन रैली के दौरान संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव राकेश वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, रमेश मोरे, कमल बंटी सोनी, स्वच्छता विकास अभियान संस्था के अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता, कृति के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़, रेडक्रॉस के सत्येंद्र सिंह राठौर, हरीवल्लभ मुछाल, श्रीमती रितु नागदा, हरीश उपाध्याय, गायत्री परिवार के एसएन पंडित दिलीप रावल, किशोर कुमार कणिक, दिनेश बेस, जगदीश शर्मा, रंजन स्वामी आदि ने रक्तदान महादान रैली में अपना योगदान दिया।

About The Author

Related posts