भोपाल मध्यप्रदेश रोजगार

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र, प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव से कर रहे हैं स्थाई रोजगार की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया था लगातार कार्य करने का आश्वासन

कबीर मिशन समाचार
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र का नाम मध्य प्रदेश के आम नागरिक हो या शासन प्रशासन के सभी कर्ताधर्ता को विधिवत रूप से पता है। फिर भी हम एक संक्षिप्त जानकारी के रूप में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों से परिचय करवाते हैं। जैसा कि नाम से ही पता लगता है मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र इसका अर्थ है कि जनता की सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के मित्र या यूं कहें कि जनता तक प्रदेश की हर योजनाओं को पहुंचने वाले और पात्र लोगों को लाभ दिलवाने में मददगार साबित होने वाले जन सेवा मित्र।

किसने की थी योजना लागू

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लागू की थी। पहले चरण में 4695 जनसेवा मित्रों की नियुक्ति की गई थी। यह सभी जन सेवा मित्र ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है। पहले चरण के छह माह बीतने के बाद दूसरे चरण में फिर से 4695 जन सेवा मित्रों की नियुक्ति पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस प्रकार प्रदेश में कुल जन सेवा मित्रों की संख्या 9390 हो गई है। पहले चरण के जन सेवा मित्रों का कार्यकाल 6 माह के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इनके कार्यकाल में 6 माह की फिर से वृद्धि की गई थी। इस प्रकार इनका कुल 1 वर्ष का होने के साथ ही 31 जनवरी को समाप्त होने वाला है। 31 जनवरी को न सिर्फ कार्यकाल समाप्त हो रहा है बल्कि आशा और उम्मीद करीब 10 हजार परिवारों और इन पर आश्रित सभी लोगों को है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा था

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में जन सेवा मित्रों के बूट कैंप के दौरान कहा था कि मेरे प्यारे भांजे और भांजियों आपके भविष्य की चिंता आपको करने की आवश्यकता नहीं है। आपके भविष्य की चिंता आपका मामा करेगा। आप प्रदेश के लोगों तक योजनाओं को पहुंचा उनका लाभ दिलवाओ। आपके भविष्य की फिक्र आपका मामा करेगा और मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र की योजना लगातार चलती रहेगी। प्रदेश की हर योजना में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों तक हर योजना की जानकारी पहुंचाना, विकास यात्रा, मतदाता जागरूकता अभियान, लाडली बहना योजना में सहभागिता ऐसी कई योजनाओं को जमीन स्तर पर उतारने में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों का अहम योगदान रहा है।

आगे क्या होगा

जनसेवा मित्रों नए ट्विटर ट्रेंड के माध्यम से अपनी बात शासन तक पहुंचाने का कार्य किया है। अब मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों को एक चिंता सता रही है कि 31 जनवरी के बाद हमारा क्या होगा, हम क्या करेंगे ? प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रों ने ज्ञापन के माध्यम से जानकारी पहुंचाई है लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई निर्णय जन सेवा मित्रों के हित में नहीं आया है। इसलिए जनसेवा मित्र प्रदेश सरकार से निरंतर अनुरोध कर रहे हैं कि जल्द से जल्द 31 जनवरी के पूर्व जन सेवा मित्रों के स्थाई रोजगार से संबंधित आदेश मुख्यमंत्री द्वारा जारी होना चाहिए। जिससे करीब 10 हजार परिवार के अंदर खुशी का माहौल हो सके। माना जा सकता है कि प्रदेश सरकार जल्द ही जन सेवा मित्रों के हित में कोई निर्णय जरूर करेगी।

About The Author

Related posts