शिक्षा सीहोर स्वास्थ

कलेक्टर श्री सिंह ने देवीलोक और मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यो का किया निरीक्षन,गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण करें सभी निर्माण कार्य- कलेक्टर श्री सिंह

कबीर मिशन समाचार सीहोर।

सिहोर। अधिकारी नियमित करें और निर्माण कार्यो का निरीक्षण और देखे गुणवत्ता

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले की बुधनी तथा भैरून्दा जनपद में चल रहे अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सलकनपुर में चल रहे देवीलोक निर्माण के कार्यों के साथ ही मंदिर परिसर के अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बुधनी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करें और कार्यो की गुणवत्ता देखे।

कलेक्टर श्री सिंह ने भैरून्दा मेअनेक निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की और चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में गति लाते हुए सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने भैरून्दा में भैरून्दा-सीहोर रोड के निर्माण कार्य को देखा और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने भैरून्दा में चल रहे रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य को देखा और निर्माण के दौरान गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भैरून्दा में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में गति लाने के एनवीडीए के अधिकारी को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय निकाय में चल रहे सीवरेज कार्य की समीक्षा भी की। कलेक्टर श्री सिंह ने भैरून्दा में चल रहे रेस्ट हाउस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

देवीलोक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण।कलेक्टर श्री सिंह ने सलकनपुर में चल रहे देवीलोक निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी। उन्होंने कहा कि देवीलोक निर्माण के लिए स्वीकृत की गई डिजाइन और मापदण्डों के अनुसार ही सभी कार्य किया जाए। उन्होंने सलकनपुर में चल रहे रेस्ट हाउस निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बुधनी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का निरीक्षण।कलेक्टर श्री सिंह ने बुधनी में चल रहे मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्य का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बुधनी में बनाए जा रहे टॉय क्लस्टर तथा सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, श्री मदन सिंह रघुवंशी, ईपीड्ब्यलूडी श्री सुनील कौरव, तहसीलदार श्री सौरभ वर्मा, जनपद सीईओ श्री देवेश सराठे, सीएमओ श्री प्रफुल गठरे, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Related posts