दतिया राजनीति

सामुदायिक बैठकों का आयोजन किया गया।

कबीर मिशन समाचार जिला दतिया

दतिया से नगर संवाददाता विकास वर्मा की रिपोर्ट
दतिया/गांव गांव निकल गई कलश यात्रा नवांकुर संस्था दिया जल बचाने का संदेश, आयोजित जल संरक्षण कलश यात्रा, जल संवाद में मुख्य अतिथि कमलेश भार्गव अपर कलेक्टर/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया रहे। मुख्य अतिथि भार्गव ने मुख्यमंत्री द्वारा अनूठी नदी लिंक परियोजना की व्यापक जानकारी देते हुए जीवन में जल के महत्व को बताया। हमें जल की एक-एक बूंद का सदुपयोग स्वयं करना है व दूसरों को प्रेरित करने हेतु आव्हान किया कलेक्टर दतिया संदीप माकिन के निर्देशन में निर्धारित कार्ययोजना अनुसार आदिशक्ति युवा मंडल सरसई, विवेकानंद युवा मंडल दुर्गापुर, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति व राजघाट बुंदेलखंड संस्कृत संस्कृति प्रसार सेवा समिति नवांकुर संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कलशयात्रा व सामुदायिक बैठकों का आयोजन

मुनेन्द्र शेजवार जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ग्राम डांग करैरा, पलोथर, नौनेर, हथलई, सलैया पमार, विलोनी, गरेरा, सनोरा आदि चयनित ग्रामों में किया गया। जल संरक्षण कलशयात्रा, सामुदायिक बैठकों में प्रमुख रूप से आरबी शर्मा एसडीओ सिचाई विभाग, सरपंचगण, सचिव, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।आयोजक दल में आदिशक्ति युवा मंडल सरसई से सुबोध शर्मा, विवेकानंद युवा मंडल दुर्गापुर संजय रावत, आनंद दाँगी, स्वदेश ग्रामोत्थान समिति रामजीशरण राय,बलवीर पाँचाल व राजघाट बुंदेलखंड संस्कृत संस्कृति प्रसार सेवा समिति से देवेंद्र सिंह कुशवाह आदि नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे। उक जानकारी रामजीशरण राय अभियान सहयोगी ने दी।

About The Author

Related posts