रतलाम

रतलाम जिला आलोट तहसील परिसर में संविधान दिवस मनाया

शिवनारायण उर्फ शिवम् बामनिया कबीर मिशन समाचार क्षेत्रीय संवाददाता तालोद 9589303139

आलोट संविधान दिवस पर संविधान की उद्देशिका शपथ एवं माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस 26 नवंबर संविधान दिवस पर आलोट परिसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के स्टेच्यू पर माल्यार्पण कर अजाक्स द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया एवं संविधान की शपथ लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया

और बाबा साहब के द्वारा मानव जाति के लिए किए गए कार्यों को समझाया 26 नवंबर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रीय कानून दिवस भी होता है। हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास है और गौरवान्वित महसूस करने वाला है। यही वह दिन है जब वो किताब बनकर तैयार हुई थी जिसने हमें आजादी व समानता के साथ का अधिकार दिया हुआ है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। संविधान बनकर तैयार हुआ और देश को समर्पित किया गया।

यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। अजाक्स की और से लक्ष्मण माल, तुलसीराम डामेचा, लक्ष्मी नारायण डामेचा, विक्रम चौहान अमरलाल माल, विक्रम वर्मा, रायसिंह खदेड़ा, प्रभुलाल कासरोटिया, अतः विनोद परिहार, गोवर्धन परमार, विक्रम नावटिया, शिवम् बामनिया, ईश्वर लाल मालवीय, नागेश्वर परमार,आदी जन उपस्थित रहे

About The Author

Related posts