धार राजनीति रोजगार

धार जिले त्रिमूर्ति चौराहे पर विशाल धरना

कबीर मिशन समाचार धार से मयाराम सोलंकी रिपोर्ट

मध्यप्रदेश संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर धार जिले के समस्त मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के समस्त अधिकारी -कर्मचारी साथियों ने एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर अभिव्यक्ति स्थल त्रिमूर्ति चौराहे पर एक विशाल धरना आंदोलन का सफल आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के उपप्रांताध्यक्ष गंगासिंह सिसोदिया, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कानूनगो, कोषाध्यक्ष मंगेश दिवेदी, उपाध्यक्ष नरेश सोलंकी, सचिव प्रदीप जोशी, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव भारत सिंह ठाकुर, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दंगलदास बैरागी, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष निगले, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष सुश्री तरुणा काले,

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के जिला अध्यक्ष महेंद्र सारस, राज्य कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक बालाराम चौहान, लघु वेतन के ब्लॉक अध्यक्ष उमरबन महेंद्र वर्मा, जिला प्रचार मंत्री गणेश कटारे, जिला सचिव धर्मेंद्र बिरले जिला जनपद अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री राम अवतार सिंह उचाररिया आदि समस्त मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के साथियों ने 39 सूत्रीय मांगपत्र का वाचन कर ज्ञापन माननीय तहसीलदार महोदय धार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन, श्री शिवराजसिंह जी को प्रेषित करने हेतु दिया गया।

कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए गगन भेदी नारो के साथ अपनी संगठन शक्ति का परिचय देते हुए मध्य प्रदेश शासन से आग्रह किया है कि हमारी सभी मांगों का निराकरण तत्काल किया जावे। अन्यथा स्थिति में समस्त कर्मचारी संघ आंदोलन के पथ पर अग्रसर होंगे। इस अवसर पर बहुत भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए सम्मिलित हुए। लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष श्री प्रीतेश मालवीय, दीपक गायकवाड, प्रवीण सुखरासी, अखिलेश दुबे और भारी संख्या में संघ की नारी शक्ति के रूप में प्रमिता सोनी, अनिता बोरसे, संगीता बरिया, आदि उपस्थित रही। उक्त जानकारी लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव प्रदीप जी जोशी द्वारा दी गई।

About The Author

Related posts