मध्यप्रदेश राजस्थान शाजापुर समाज

बलाई महासभा द्वारा दिलीप सिंह बामनिया को बलाई गौरव रत्न से किया सम्मानित

बलाई महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया को राष्ट्रीय बलाई गौरव रत्न सम्मान से जयपुर में सम्मानित किया।

अखिल भारतीय बलाई महासभा (रज़ि),नई दिल्ली के तत्वावधान में 3 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय महाधिवेशन व नारी शक्ति सम्मान के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री बाबूलाल बछेर साहब एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोपाल लाल सरावता राजस्थान ने बलाई महासभा संगठन के लिए समाज मे उत्कृष्ट कार्य के लिए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह बामनिया (शाजापुर मध्यप्रदेश)को राष्ट्रीय बलाई गौरव रत्न से आज जयपुर के बिरला सभागृह राजस्थान में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी साहिबा (सांसद) रही,विशिष्ट अतिथि श्रीमती सौम्य गुर्जर (मेयर जयपुर ग्रेटर)श्रीमती मुनेश गुर्जर (मेयर जयपुर हेरिटेज) श्री रामचरण बोहरा (सांसद) श्रीमती रमा चोपड़ा जिला प्रमुख जयपुर रही इस अवसर पर पर्वतारोही आशा मालवीय को भी सम्मानित किया गया मध्यप्रदेश के अन्य साथी वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर , वरिष्ठ समाज सेवी कमल चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंदल,

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगीलाल परमार, धर्मराज प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्यनारायण मालवीय, अनिल मालवीय, अशोक खिंची, यशवंत मालवीय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रियंका मालवीय,घनश्याम मालवीय, अजय सिसोदिया, अतुल हिरवे, राजा मेवाड़ा, जितेन्द्र मालवीय, माखन, मेवाड़ा, श्रीमती सोनू मालवीय, ममता गनावदिया, मुकेश परमार, संतोष एवं अन्य साथियों को भी सम्मानित किया गया।

About The Author

Related posts