By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Kabir Mission NewsKabir Mission NewsKabir Mission News
  • Home
  • देश-विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • रीवा
    • शहडोल
    • होशंगाबाद
    • चंबल
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • समाज
  • स्वास्थ
  • लेख
  • English
Search
© 2024 Kabir Mission News. All Rights Reserved.
Reading: पर्यावरण संरक्षण राज्य शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ यादव
Share
Notification Show More
Aa
Kabir Mission NewsKabir Mission News
Aa
Search
  • Home
  • देश-विदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • रीवा
    • शहडोल
    • होशंगाबाद
    • चंबल
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • शिक्षा
  • समाज
  • स्वास्थ
  • लेख
  • English
Follow US
© 2024 Kabir Mission News. All Rights Reserved.
Kabir Mission News > Blog > भोपाल > पर्यावरण संरक्षण राज्य शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ यादव
भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

पर्यावरण संरक्षण राज्य शासन की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ यादव

Desk Kabirmission
Last updated: 2024/02/20 at 11:14 PM
Desk Kabirmission
Share
7 Min Read
SHARE

सांची सोलर सिटी के बाद अन्य नगरों में भी बढ़ाएंगे सौर ऊर्जा का इस्तेमाल
प्रकृति की रक्षा के कार्यों का भी रखें लेखा-जोखा: पर्यावरणविद् डॉ. जोशी
नागरिकों को पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे
रविंद्र सभागम में पर्यावरण सम्मेलन में आए अनेक पर्यावरणविद् और पर्यावरण प्रेमी

भोपाल : मंगलवार, फरवरी 20, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां राज्य शासन की प्राथमिकता है। पर्यावरण की रक्षा से संबंधित विशेषज्ञों के प्राप्त सुझावों पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। नगरी और ग्रामीण निकायों द्वारा हरीतिमा के विकास के लिए स्थान सुरक्षित किए जाएंगे। इसके साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव रविन्द्र सभागम में पर्यावरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की संस्कृति प्रकृति से जुड़ी है। हमारी जीवन शैली पेड़ पौधों और वनों के सम्मान का आव्हान करती है। हम वसुधा को परिवार मानते हैं। प्राचीन साहित्य की रचना भोज पत्रों पर हुई। आम के पत्तों से हम मंगल द्वार सजाते हैं। जिस देश को परमात्मा ने प्रकृति से जोड़ा है, वह देश विश्व को भी नया संदेश दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री नर्रेद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का यश विश्व में बढ़ रहा है। श्री मोदी ने यह उदाहरण स्थापित किया कि जहां दुनिया के कई देश ताकत के बल पर सत्ता के विस्तार में लगे हैं, वहीं भारत शांति का संदेश विश्व को दे रहा है। कोविड के समय अन्य राष्ट्रों को औषधियां बांटने और पर्यावरण क्षेत्र में सभी के सहयोग से अच्छे परिणाम लाने का संकल्प प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में होने के बाद भी शिवराज जी पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण अभियान से जुड़े हैं। वे हमारे आदर्श हैं। उनके द्वारा गत तीन वर्ष से प्रतिदिन पौधा लगाने का कार्य प्रेरक है।उन्होंने विभिन्न समाजों, बच्चों और बुजुर्गों सभी को पौध रोपण से जोड़ा है। डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिदिन एक पेड़ लगाने के कार्य से शिवराज जी ने अनेकों को जोड़ा ,यह हमारे लिए प्रेरणा की बात है। नागरिक अपनी जन्म वर्षगांठ या अन्य अवसर पर पेड़ लगाना चाहें तो उन्हें वृक्ष बैंक के माध्यम से पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे । सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए सोलर पैनल की स्थापना के लिए नागरिकों को पूरा सहयोग मिलेगा। प्रदेश में सांची सोलर सिटी की पहचान बनी है। इस कार्य का विस्तार अन्य नगरों एवं ग्रामों में होगा।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों को दिलवाया संकल्प, रोज एक पेड़ लगाएंगे

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज यहां नागरिकों ने वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाने, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग, घरों में सोलर पैनल की स्थापना, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और बेटा-बेटी से समान व्यवहार करने का संकल्प लिया है। प्रत्येक नगर और ग्राम में पर्यावरण के प्रति सजग नागरिकों की एक टीम तैयार कर सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों में सहयोग का संकल्प भी लिया गया है। धरती को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे प्रयास आवश्यक हैं। श्री चौहान ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। श्री चौहान ने पर्यावरण में आए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया।

पर्यावरण विशेषज्ञों के संबोधन

आमंत्रित पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि आज विकसित देश अनेक कष्टों से गुजर रहे हैं। प्रकृति के प्रति सभी को गंभीर होना चाहिए। मध्यप्रदेश में आर्थिक विकास की तरह प्रकृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का लेखा-जोखा रखा जा रहा है, जो अनुकरणीय है। प्रख्यात गीतकार श्री समीर अंजान ने कहा कि उन्होंने सर्वाधिक गीत लिखने के कीर्तिमान बनाने के बाद अब यह संकल्प लिया है कि पर्यावरण पर केंद्रित गीत भी लिखेंगे। अर्जित आय का दस प्रतिशत हार्ट-फुलनेस जैसी संस्थाओं को देने का संकल्प भी लिया है। प्रख्यात पर्यावरण विद् श्री दाजी ने कहा कि भारतीय जीवन परम्परा में प्रकृति के सम्मान और संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण आदतें शामिल हैं। इनमें तुलसी या अन्य पौधे को सूर्यास्त के पश्चात न तोड़ने, पीपल और अन्य वृक्षों की पूजा भी शामिल है। जो फल हमें बेहतरीन स्वाद देते हैं, उन पेड़ों मनुष्य कुछ नहीं देता। पर्यावरण सम्मेलन में सनातन परिवार, गायत्री परिवार, माँ आशापुरा दरबार जैसी संस्थाओं का सहयोग सराहनीय है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि आज ग्लेशियर पिघल रहे हैं। यह विश्व के राष्ट्रों के लिए एक चेतावनी है। इसलिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं जिससे पर्याप्त प्राण वायु मिलती रहे। कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद श्री रमाकांत भार्गव, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, श्री सुमित पचौरी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, हार्ट-फुलनेस संस्था और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, पदाधिकारी और पर्यावरण प्रेमी, नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी दीदियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान और अन्य अतिथियों का अभिन्नदन किया है। रामचंद्र मिशन की ओर प्रकाशित श्री दाजी की पर्यावरण संबंधी पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पर्यावरण विद् श्री जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं सभी उपस्थितों द्वारा आचार्य विद्यासागर जी के देवलोक गमन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

You Might Also Like

विधायक सिसौदिया के मार्गदर्शन नपं अध्यक्ष सेठिया के नेतृत्व में गरोठ में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

शाजापुर में होटल व्यवसायी को चाकू मारा: तीन बदमाशों ने दुकान का सामान फेंका; जान से मारने की धमकी दी

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में चला 100 मीटर लंबा तिरंगा।

इंदरगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 13 पेटी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार।

संग्रहालय दिवस प्राचीन धरोहरों से सजा है दतिया संग्रहालय।

TAGGED: #Kabir Mission News, Today news, आज के समाचार, आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा, कबीर मिशन समाचार, चुनाव, मध्य प्रदेश, राजनीति
Desk Kabirmission February 20, 2024 February 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Share
By Desk Kabirmission
Follow:
This is Kabir Mission News paper for weekly and website, App for play store, it's that since time in 2012
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को दीं 400 करोड़ रुपए की सौगातें
Next Article सांस्कृतिक विशिष्टताओं के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत निर्माण में युवा योगदान दे : श्री मंगुभाई पटेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe

Latest News

विधायक सिसौदिया के मार्गदर्शन नपं अध्यक्ष सेठिया के नेतृत्व में गरोठ में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
मंदसौर मध्यप्रदेश May 19, 2025
थाना आष्टा पुलिस को बड़ी सफलता
क्राइम सीहोर May 19, 2025
शाजापुर में होटल व्यवसायी को चाकू मारा: तीन बदमाशों ने दुकान का सामान फेंका; जान से मारने की धमकी दी
केरल मध्यप्रदेश शाजापुर May 19, 2025
सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में चला 100 मीटर लंबा तिरंगा।
दतिया May 19, 2025
//

Kabir Mission is a news platform that provides updates on various topics, including local and national news, social issues, and cultural events. The website features articles, opinion pieces, and reports aimed at keeping the community informed and engaged.

Follow

Subscribe to notifications
Kabir Mission NewsKabir Mission News
Follow US
© 2024 Kabir Mission News. All Rights Reserved.
  • Privacy
  • Advertisement
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?