भोपाल मध्यप्रदेश राजनीति

फाइनल मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 5 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को अब चंद ही दिन बाकि है। इससे पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले ये सूची जारी की गई है। जिन नागरिकों का सूची में नाम है वही आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग क पाएंगे।

आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव तारीख का ऐलान होते ही आचार संहिता लग जाएगी उसके बाद किसी भी वोटर की नाम नहीं हटेंगे न ही बदला जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई फाइनल मतदाता सूची में 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 कुल मतदाता है।

इसमें से 2 करोड़ 88 लाख पुरुष, 2 करोड़ 78 लाख महिला और 1373 थर्ड जेंडर है। इसके अलावा 99 विदेशों ने रहने वाले मतदाता है। 24 लाख 33 हजार नए नाम जोड़े गए और 7 लाख 50 हजार नाम हटाए गए हैं। इस बार का विधानसभा चुनाव में 64,523 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। इसमें से 22,26,514 लोग पहली बार वोट करेंगे।

About The Author

Related posts