मध्यप्रदेश मुरैना समाज

पोरसा।ब्रह्माकुमारी आश्रम पर बनाए निशुल्क ई श्रम कार्ड लोगों को दी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी

पोरसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर आश्रम पोरसा पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भारत सरकार के द्वारा चलाई गई ई श्रम योजना का लाभ हितग्राहियों को निशुल्क दिया गया।

रामकुमार गुप्ता ने बताया की इ श्रम योजना का लाभ सभी गरीब मजदूर असहाय हाथ ठेला चालक कमजोर वर्ग का हर व्यक्ति लाभ ले सकता है इस योजना में 16 वर्षों से 59 वर्ष तक की उम्र के लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं असंगठित मजदूर इस योजना की पात्रता में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस योजना में आधार कार्ड बैंक की पासबुक एवं मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है यदि किसी की मृत्यु होती है तो उसको ₹200000 तक का भारत सरकार के द्वारा लाभ दिया जाएगा इनकम टैक्स धारक इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। आधा सैकड़ा के लगभग हितग्राहियों का सम्मान कर इस योजना का लाभ दिया गया और केंद्र व प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, बीके रेखा बहन, श्याम मुरारी बाबा, संतोष प्रजापति, जसराम गुप्ता, कमला, पुष्पा, सुमन, नारायणी, सत्यवती आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts