Tech उत्तरप्रदेश रोजगार शिक्षा

हर्षोउल्लास के साथ नि:शुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ।

हर्षोउल्लास के साथ नि:शुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

सरकार चला रही महिलाओं के सम्मान और स्वावलम्बन के लिए योजनाएं:सिंह साहब। कुशीनगर कसया के तुर्कपट्टी कस्बे में अनुष्ठान, पूजा एवं भागवत कथा ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ विधि विधान से पूजन अर्चन और फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कुबेर स्थान मंडल परोप्रकाश सिंह गोलू बाबू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के हक, मान, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए योजनाएं चला रही है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से बच्चीयों, महिलाओं को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और वह अपने क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर आजीविका के लिए प्रेरित हो सकती हैं। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार अवधेश शर्मा ‘नन्द’ ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाना परम पुनीत कार्य है।

अपनी शुभकामनाएं देते हुए डॉ नन्द ने कहा कि परोपकार की यह पौध आगे चलकर वट वृक्ष बन कर रोजगार उपलब्ध कराएगा। मुझे पूर्ण विश्वास है। अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा तुर्कपट्टी मंडल श्रीमती सावित्री कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं का उत्थान सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में उप निरीक्षक, थाना तुर्कपट्टी विनायक यादव, ग्राम प्रधान, बलडीहा विनोद गोंड़, रामदरश कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान में सबका सहयोग जरूरी है। संस्था के प्रबंधक आचार्य पं० दीपू मिश्रा ने सबका स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों के कौशल विकास के लिए हम संकल्पित हैं। इस अवसर पर विनय यादव, रामकिसुन शर्मा सहित ट्रस्ट के सभी सम्मानित सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related posts