धार शिक्षा

धार। शासकीय उच्चतर विधालय कुक्षी जॉंच दल गठित

कबीर मिशन समाचार धार/कुक्षी से मयाराम सोलंकी

धार, 23 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी की छात्राओं द्वारा संस्था के प्राचार्य मोहनलाल पाटीदार उच्च माध्यमिक शिक्षक के कार्य व्यवहार एवं अनियमितताओं के संबंध में शिकायत प्राप्त होने से जॉंच दल गठित किए जाने का आदेश जारी किया है।

जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी जॉंच दल में अध्यक्ष तथा जिला पेंशन अधिकारी एवं क्षेत्र संयोजक जनजातीय कार्य विभाग जॉंच दल में सदस्य रहेंगे। उक्त जॉंच दल संस्था में व्याप्त अनियमितताओं की सम्पूर्ण जॉंच एक सप्ताह में पूर्ण कर जॉंच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जॉंच अवधि में प्राचार्य श्री पाटीदार को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कुक्षी को अन्य आदेश पर्यंत तत्काल प्रभाव से कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य में संलग्नीकृत किया गया है। व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ठ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी बिशनसिंह बघेल को अस्थायी रूप से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यायल कुक्षी में प्राचार्य के पदीय दायित्वों के निवर्हन हेतु आदेशित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

About The Author

Related posts