धार मध्यप्रदेश स्वास्थ

धार। महिला पर तेंदुए का हमला:धामनोद वन परिक्षेत्र के खेत में कपास बीनने गई थी महिला।

धार मध्यप्रदेश। कबीर मिशन समाचार

मयाराम सोलंकी

धामनोद वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सनकोट ढापला के बीच स्थित कटारपुरा हल्के में एक महिला पर बुधवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला जीराबाई पति अभय सिंह 45 वर्ष खेत में कपास बीनने गई थी, तभी तेंदुआ आ गया।

तेंदुए को देखकर महिला थोड़ा पीछे हट गई। तेंदुए ने वहां पहले से शिकार किए एक बकरे को थोड़ा खींचा और फिर महिला के मुंह पर पंजा मार दिया। महिला ने बचने का प्रयास किया तो उसके हाथ में भी पंजा लगा। चिल्लाने पर उसका बेटा दौड़ कर आया। उसके शोर मचाने पर तेंदुआ वापस जंगल में भाग गया।तत्काल महिला को ग्रामवासियों की मदद से धामनोद अस्पताल लाया गया।


जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक।
सिंह पटेल पहुंचे। महिला को ज्यादा चोट की वजह से धार रेफर किया गया। महिला को सिर में 2 पंजे और हाथ पर चोट आई है। वन परीक्षेत्र अधिकारी विवेक सिंह पटेल ने बताया कि मंगलवार देर रात जंगल से आकर तेंदुए ने बकरी का शिकार किया था। बकरी का कुछ हिस्सा खाया था बाकी वहीं पड़ा था। ऐसा माना जाता है कि जंगली जानवर अपने शिकार के आसपास किसी को नहीं भटकने देते हैं।

महिला खेत में गई थी, गलती से शिकार के पास पहुंच गई। उस समय तेंदुआ अपने शिकार के पास वापस आया था। महिला को देखकर उसने पहले उस शिकार के बकरे को थोड़ा साइड में ले गया फिर महिला पर हमला किया। महिला के इलाज की व्यवस्था वन विभाग की ओर से की जाएगी। जो बकरी मरी है उसका भी मुआवजा दिया जाएगा।

इधर वन अधिकारी अनुसार बताया जाता है कि मांडव एवं तारापुर घाट के जंगलों में तेंदुआ अधिकतर विचरण करता रहता है, जो देर शाम को बाहर आकर सुबह जंगलों में चला जाता है। उस समय उसे जो भी जानवर या अन्य दिखता है, वह उसका शिकार कर लेता है। कई बार आस-पास के गांव में आकर भी गांव के लोगों के जानवरों को शिकार बना चुका है।

About The Author

Related posts