उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश राजनीति

रामकोला में मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कांग्रेस को नहीं पता, कहां हुआ था प्रभु राम का जन्म ?

रामकोला में मध्‍यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कांग्रेस को नहीं पता, कहां हुआ था प्रभु राम का जन्म ?

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज के परिसर में डाक्टर मोहन यादव भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि पूरे देश को मालूम है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था लेकिन कांग्रेस को यह पता नहीं है। प्रभु राम अयोध्या में नहीं मुस्कराएंगे तो कहां मुस्कराएंगे। अयोध्या धाम आज जगमगा रहा है। देश के सभी धाम इसी तरह से जगमगाएगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विपक्ष के पूर्ववर्ती सरकारों की कार्य प्रणाली का हवाला देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। घाेटालों के चलते पूरा देश अस्त-व्यस्त था। राहुल गांधी ने कैबिनेट के फैसले को फाड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त हुआ है। बहुमत के साथ सरकार आते ही कश्मीर से धारा 370 खत्म कर दी गई। बुधवार को डाक्टर मोहन यादव भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के पक्ष में जनता इंटर कालेज के परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया कि चाय वाला कैसे सरकार चला पाएगा । कहा कि कोरोना वैक्सीन को मोदी वैक्सीन कहकर विपक्षियों ने तंज कसा था। पाठयक्रमों में एजेंडे के अनुरूप बदलाव किए गए। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए उसे कांग्रेस कर रही है। जनसभा को राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ,रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भी संबोधित किया।

विधायक मनीष जयसवाल दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गौ सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह, मोहन वर्मा ,विवेकानंद त्रिपाठी, मोहन चौहान, राजेश्वर सिंह, अध्यक्ष सुनीता चौधरी, अनूप श्रीवास्तव, संभू चौधरी, मदन गोविंद राव, दीपलाल भारतीय पूर्व चेयरमैन अजय गोविंद राव, अमरजीत गोविन्द राव, आशुतोष गोविंद गोलू बाबू, शैलेश सिंह, शैलेंद्र तिवारी, निशांत शुक्ला, कुन्नू मिश्रा, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, राहुल गोविंद राव अजय गोविंद राव शिशु बाबू, मनोज गोविन्द राव लल्लन बाबू, अमित गोविन्द राव, मनोहर गुप्ता विशाल चंद, जिलाजित यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts