आगर-मालवा मध्यप्रदेश

बूथ मजबूत कर बढ़ाए भाजपा का जनाधार” क्षैत्रिय संगठन मंत्री अजय जामवाल


कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आगामी बैठकें व कार्यक्रम तय किए हैं। 2,4 व 6 अप्रैल बूथ, त्रिदेव और बूथ स्तर तक और हर माह में दो बार की बैठकें होंगी। माह के अंतिम रविवार बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम होगा। बूथ समितियों एवं 5 – 5 की टोली को सक्रिय कर आगामी कार्यक्रमों को क्रियान्वित करें। बूथ को मजबूत कर पार्टी का जनाधार बनाएं।
यह बात प्रदेश क्षैत्रिय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने जिला की कामकाजी बैठक में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया प्रारंभ में मंचासीन संगठन मंत्री जामवाल, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, जिला प्रभारी गोपाल आर्चाय, दिलीप सकलेचा, गोविंद सिंह बरखेडी आदि ने भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयालजी उपाध्याय के चित्र का पूजन किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, महामंत्री डॉ गजेन्द्र सिंह चद्रंवात,भेरुसिंह चौहान,पिरुलाल कलसिया, मनोज ऊंटवाल आदि ने किया। संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पांच अनुभवी कार्यकर्ताओं की टीम को बूथ पर भेजा जाएगा। टोली के साथ प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करने की योजना बनाए।

बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रभावशाली व्यक्तियों को विशेष रूप से आमंत्रित करें। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हमारी पहचान व सम्मान है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके आधार पर बूथ समिति व पन्ना प्रभारियों का मजबूत बनाना है। वे माह के अंतिम रविवार मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में निवासरत लोगों व प्रतिभाओं से चर्चा करते हैं। हमें उक्त कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर पर अनिवार्य रूप से करना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओम मालवीय ने किया व आभार जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने माना। बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों उपस्थित थे।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

About The Author

Related posts