उत्तरप्रदेश देश-विदेश

भारत विश्व गुरु बनने की राह पर: विजय दुबे।

भारत विश्व गुरु बनने की राह पर: विजय दुबे।

देश आर्थिक समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा इसलिए मोदी राज पुनः जरूरी अभय प्रताप ने कहा।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर कसया, भारत विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। यही वजह है अबकी बार चार सौ पार वाला मोदी जी का नारा सार्थक साबित होने जा रहा है। उक्त बातें साखोपार में भाजपा नेता अभय प्रताप नारायण सिंह के निवास पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने कही। श्री दुबे ने कहा अबतक के जितने चरण का चुनाव हुआ सब में भाजपा की आधी रही और अब यह आंधी पूर्वांचल में आते आते तूफान बन गई है चार सौ पार वाला नारा सच साबित होने जा रहा। उन्होंने कहा भाजपा ने कभी जाति पात देख कर काम नही किया, भाजपा की योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति को मिल रहा है। कुशीनगर के विकास के लिए जनता ने हमें चुना था तो हमने पांच साल में जितना हो सका किया, जो कुछ अधूरा है वो आने वाले पांच साल में पूरा करूंगा। आयोजक बीओसीडब्ल्यू बोर्ड श्रंत्रालय के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि मोदी राज में आर्थिक समृद्धि के साथ देश आगे बढ़ रहा है इसलिए एक बार फिर मोदी सरकार बना कर मोदी योगी के ताकत को बढ़ाना है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे की प्रसंशा करते हुए कहा कि सभी के लिए सदैव सुलभ रहने वाले व्यक्ति है। पडरौना नगर के चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि मोदी योगी राज में राम राज्य की स्थापना हो चुकी है। मोदी की गारंटी अबकी बार चार सौ पार को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी दुबे ने गांव स्थित कोटेश्वरी माता व शिव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद मांगा।पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष उर्फ बहुगुणा सिंह, विजय कुमार पांडेय, ओम प्रकाश वर्मा, चमन यादव, विनोद गिरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर साखोपार के ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, पियूष प्रताप नारायण सिंह, जिगना के प्रधान एस के सिंह, बहोरापुर के प्रधान फुलबदन प्रसाद, श्यामपुर हटवा के प्रधान प्रतिनिधि पिंटू सिंह, एडवोकेट कुशल प्रताप नारायण सिंह, दुर्गवलिया के प्रधान विजय तिवारी, नरसर के प्रधान प्रतिनिधि रामू गुप्ता, सिधुआ के प्रधान विनोद गुप्ता, संजीव कुमार पांडेय, दीपक पांडे, सीमा शर्मा, जगदीश मिश्र, किंग नरेश चौबे, चंद्र प्रकाश तिवारी, हरेंद्र नाथ पांडे, कृष्ण बिहारी ओझा, मणि कंचन चौबे, रामायण पांडे, घनश्याम पांडेय आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह ने ग्रामीणों के तरफ से ढोल नगाड़े के बीच स्वागत किया और भरी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts