क्राइम देवास देश-विदेश मध्यप्रदेश रोजगार

मुआवजा राशि में गड़बड़ी 18 पटवारीयों की सेवा समाप्त

मुआवजा राशि में गड़बड़ी 18 पटवारीयों की सेवा समाप्त

देवास। देवास जिले में फसल क्षति मुआवजा राशि के वितरण में वित्तीय अनियमितता करने के आरोप में कुल 18 पटवारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें से 16 पटवारी कन्नौद, खातेगांव और सोनकच्छ अनुभाग के हैं, जिनकी सेवाएं संबंधित अनुभागीय अधिकारियों द्वारा समाप्त की गई हैं।

बर्खास्त किए गए पटवारियों की सूची: बंशीलाल डाबर, प्यारसिंह सोलंकी, अमित कुशवाह, दिनेश सिसोदिया, दिलीप यादव, भैयालाल नरगावे, महेन्द्र मण्‍डलोई नंद किशोर शर्मा, अनिरूद्ध यादव, अनिल धुर्वे, रायसिंह देवड़ा, विकास सरोठिया, नवीन धीमान, अर्जुन वर्मा, रामोतार जोनवाल अजय चौधरी

देवास कलेक्टर द्वारा फसल क्षति मुआवजा राशि के वितरण में वित्तीय अनियमितता के मामले में पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है। पूर्व में दो पटवारियों और दो लिपिकों को भी सेवा से बर्खास्त किया गया था।

बर्खास्त किए गए पटवारियों में अनिल मालवीय (तहसील टोंकखुर्द) और समरथलाल जांगड़े (तहसील टोंकखुर्द) शामिल हैं। साथ ही, सहायक ग्रेड तीन राहुल कर्मा (तहसील कार्यालय कन्नौद) और राहुल माली (तहसील कार्यालय सोनकच्छ) को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

About The Author

Related posts