उत्तरप्रदेश शिक्षा

कुशीनगर- माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट के पुनः अध्यक्ष बने जगदीप सिंह तो मंत्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी हुए।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्दराव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कसया बुद्ध इंटर कॉलेज, कुशीनगर के माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से सत्र 2023-24 के लिए जगदीप सिंह को अध्यक्ष एवं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को मंत्री चुना गया।

सनद रहे कि विगत सत्र में भी ये अध्यापक द्वय इन पदों को सुशोभित कर चुके हैं। महेंद्र पाण्डेय ने दोनों नामों का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन शंभू राव सहित सभी अध्यापकों ने करतल ध्वनि से किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य उपाध्याय ने कहा कि जगदीप सिंह का व्यक्तित्व कर्मठी एवं जुझारू है। वे शिक्षक हित को सर्वोपरि मानते हैं।

श्री लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी सामंजस्य पूर्ण शिक्षक हैं जिनमें सभी शिक्षकों को एक साथ लेकर चलने की क्षमता है। नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली। अशोक उपाध्याय ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर इम्तियाज अहमद खान, सुरेश प्रसाद गुप्त, सूर्यप्रकाश डॉ० सत्येंद्र कुमार सिंह, राजेश राय, अरविंद कुमार राव, रवीद्र राव, रामबचन प्रसाद, ब्रजलाल शर्मा, योगेश पाल, प्रेम कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार,

मायाराम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शिवेंद्र कुमार पांडेय, हरिकेश सिंह, ज़मीर अहमद सिद्दीकी, वेद प्रकाश मिश्र, लाल बहादुर प्रसाद, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, शंभू शरण श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार पांडे, कृष्ण मोहन राव, शिवानंद धर दुबे, विजय मणीन्द्र त्रिपाठी, सुरेश कुमार, अखिलानंद तिवारी, श्रीमती नेहा तिवारी, चित्रांश कुमार श्रीवास्तव तुम हम लोग मौजूद रहे।

About The Author

Related posts