कबीर मिशन समाचार पत्र भिण्ड
गोहद: जैन-धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की प्रतिष्ठा पद्मप्रभु दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में हुई। भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर जैन-धर्म की प्रभावना करते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर इटायली गेट से प्रभातफेरी शोभायात्रा ढोल तांशो के साथ निकाली गई।
जिसमें समस्त दिगंबर जैन समाज के बंधुओं ने भाग लिया। भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकल कर बड़ा बाजार पद्मप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जहां भगवान के कलशाभिषेक शांति धारा के पश्चात संगीतमय नृत्य गान भक्ति के साथ पंच परमेष्ठी विधान करने के साथ सभी क्रियाएं विधि-विधान से संपन्न करते हुए भगवान आदिनाथ की प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।