कबीर मिशन समाचार पचोर/राजगढ़ देवेंद्र सिंह भिलाला।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय दद्दा श्री शलभ भदौरिया जी के आह्वान पर अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई 2022 को संघ की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम जिला मुख्यालय पर कलेक्टर राजगढ़ को ज्ञापन दिया गया। जिसमें मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजगढ़ जिले में निवासरत जिले एवं ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं सभी सम्मानीय (पत्रकार) सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित हुऐ l ज्ञात हो की यहा 21 सूत्रीय ज्ञापन जिला राजगढ़ सहित पूरे मध्य प्रदेश के 52 जिलों मे सुबह 11:00 बजे एक साथ दिया गया। ज्ञापन के बाद राजगढ़ में ही जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की इस बैठक में जिला कार्यकारणी के साथ पचोर ब्लॉक कार्यकारणी का भी गठन किया गया जिसमें पचोर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मुदरिया को बनाया तथा पचोर ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला एवं ब्लॉक महासचिव विष्णु प्रसाद भिलाला को बनाया गया।