भिंड रोजगार

मई मजदूर दिवस पर विचार गोष्ठी संपन्न 5 सवालों पर लिया संकल्प

कुशल जैन मालनपुर

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों ने तपती दोपहरी में खुले आसमान के नीचे दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक एक बंद पड़ी फैक्ट्री में एकत्रित होकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास गोस्वामी की उपस्थिति में आने वाले समय में संघर्ष को तेज करने पर सबके बीच सहमति बनी जिसमें 5 सवाल प्रमुख थे जिन पर आंदोलन करने का संकल्प लिया गया। जिसमें

1- 44 श्रम कानून बहाल करो चार श्रम संहिता समाप्त करो। 2- सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना बंद करो। 3- महंगाई पर रोक लगाओ। 4- सार्वजनिक क्षेत्र की नीलामी बंद करो। 5 – बेरोजगार नौजवानों को काम दो या बेकारी भत्ता दो इन पांच बिंदुओं पर आंदोलन व संघर्ष करने का संकल्प लिया गया तथा मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष राम विलास गोस्वामी के द्वारा मई दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई विचार गोष्ठी को वरिष्ठ मजदूर नेता देवेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा भी संबोधित किया गया।

अध्यक्षता लायक राम कुशवाहा के द्वारा की गई संचालन विजय सिंह ने किया विचार गोष्ठी में अशोक तिवारी रघुवीर जाटव नारायण शर्मा वीरेंद्र सिंह कुशवाहा हरगोविंद जाटव फूल सिंह श्रीलाल माहोर पान सिंह बल्ली बाथम लक्ष्मण सिंह कुशवाह चंद्रवीर गौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About The Author

Related posts