मध्यप्रदेश मुरैना

पोरसा शहर में हाई मास्ट लाइट एवं हाइवे पर डिवाइडर बनवाने हेतु मंडल अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

मुरैना/पोरसा।भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष साहिब सिंह तोमर ने दिल्ली पहुंचकर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से क्षेत्र के विकास को लेकर की चर्चा

जिसमें मुख्य रुप से पोरसा शहर में नागाजी पेट्रोल पंप से लेकर अटेर रोड बाईपास मार्ग तक एनएच 552 हाईवे पर प्रमुख चौराहा पर हाई मास्ट लाइट एवं डिवाइडर बनवाए जाने को लेकर चर्चा की पोरसा शहर में मुख्य मार्गों पर अंधेरा होने के कारण घटनाएं रात्रि में होती हैं।

एवं डिवाइडर ना होने के कारण आवारा पशु एवं वाहन रोड क्रॉस करते हैं। जिससे नेशनल हाईवे पर चल रहे वाहन से दूसरे वाहन एवं आवारा पशुओं की कई बार एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। डिवाइडर ना होने के कारण यातायात की काफी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

आए दिन जाम की स्थिति निर्मित बनी रहती है। बीच सड़क में लोग अपने वाहन खड़े करके चले जाते हैं जिससे जाम लग जाता है भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आश्वासन दिया जल्द से जल्द यह कार्य शुरू होगा जिससे क्षेत्रीय आमजन लोगों को सुविधा मिलेगी।

About The Author

Related posts