मंदसौर

मंदसौर – मेघवाल समाज विकास परिषद के तत्वाधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की 131वी जयंती समारोह रैली निकालकर दशहरा मैदान पर मनाई गई

कबीर मिशन समाचार/गरोठ ।

सुरेश मैहर संवाददाता गरोठ,

मेघवाल समाज विकास परिषद जिला मंदसौर के तत्वाधान में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की 131 वी जयंती समारोह दिनांक 17 अप्रैल 2022 रविवार को जेल के सामने दशहरा मैदान पर रखा गया । प्रातः 11:00 दशहरा मैदान से बाबा साहब अमर रहे के जयघोष के साथ समाज जनों द्वारा विशाल रैली निकाली गई ! जो नवीन बस स्टैंड सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पुराना बस स्टैंड माली मोहल्ला होते हुए वापस दशहरा मैदान पर पहुंचे और रैली का समापन हुआ । शाम को सह भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

भाजपा अजा मोर्चा द्वारा रैली का किया भव्य स्वागत— सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा रैली का भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सेठिया मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौधरी मंडल उपाध्यक्ष महेश मालवीय भाजपा जिला मंत्री कांति भाटी अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बंशीलाल मंडल महामंत्री तुलसीराम लिमझा मोहनलाल मेघवाल युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश मालवीय अमर सिंह मीणा भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश पवार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश गुर्जर सुरेश संघवी आदि भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया ।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के स्टेचू लगाने के लिए तहसीलदार को दिया ज्ञापन—-मेघवाल समाज विकास परिषद द्वारा गरोठ नगर मे भारत रत्न डाँक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के स्टेचू लगाने के सम्बन्ध मे तहसीलदार सविता राठौर को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देते समय अजाक्स ब्लाक अध्यक्ष राकेश मेघवाल. ,प्रोफेसर प्रकाश परमार अनिल मेघवाल बालाराम सिसोदिया, रोहित गेहलोत ,सुरेश जजावरा, हेमंत रांगोठा , बालाराम भीयांजा आदी उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts