मध्यप्रदेश राजगढ़

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल करेंगे ध्वजा रोहण

राजगढ 24 जनवरी, 2024
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे से स्टेडियम ग्राउंड राजगढ़ में आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ध्वजारोहण करेंगे।
ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान एवं मध्य प्रदेश गान होगा। मुख्यमंत्री के संदेश वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में मार्च पास्‍ट एवं सलामी होगी। इसके पश्चात विभिन्‍न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पीटी प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण होगा

भारत पर्व का आयोजन
गणतंत्र दिवस की संध्या पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर राजगढ़ में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे प्रारंभ होगा।

About The Author

Related posts