देश-विदेश नीमच मध्यप्रदेश

नीमच की DSP यशस्वी शिंदे दिया अपने पद से इस्तीफा

मध्य प्रदेश में नीमच जिले की उप पुलिस अधीक्षक (DSP) यशस्वी शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में अअपु मनासा में DSP के पद पर पदस्थ हैं। अपने त्यागपत्र में उन्होंने यह लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों में में अपनी सेवाएं विभाग को देने में सक्षम नहीं है।

बता दें की यशस्वी का तबादला दो दिन पूर्व ही SDOP मनासा से डीएसपी (अअपु) किया गया है। माना जा रहा है कि इस तबादले से वे खुश नहीं थी। यह भी पता चला है कि उनके इस्तीफा के पीछे कुछ पारिवारिक कारण भी हो सकते हैं।

DSP यशस्वी शिंदे मप्र पुलिस विभाग में पदस्थ हैं और अभी चुनाव के चलते कई अधिकारियो का तबादला हुआ हैं. इसी के चलते यशस्वी शिंदे नीमच में महिला प्रकोष्ठ के पद पर थी .अपने इस्तीफे में उन्होंने पारिवारिक कारण बताया हैं. अब अचानक से ऐसे बड़े अधिकारी का पद से इस्तीफा देना कई सवाल खड़े होते हैं.

About The Author

Related posts