राजगढ़ समाज

जीरापुर देवनारायण जन्मोत्सव पर शाही शोभायात्रा व चल समारोह गुर्जर समाज द्वारा निकाला गया

कबीर मिशन समाचार पत्र जिलाब्यूरो चीफ राजगढ़/पवन कुमार जाटव

जीरापुर नगर में आखिल भारतीय गुर्जर के अराध्य देव भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकालकर बनाया गया।

भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के दिन देवनारायण मंदिर परिसर में पूजा अर्चना हवन शांति पाठ व आरती कर चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में भगवान श्री देवनारायण की सुसज्जित झांकी के साथ सवाईभोज व 24 बगड़ावत घोड़े पर सवार होकर निकले जो कि मुख्यरूप से आकर्षण का केन्द्र थे। चल समारोह में आसपास के क्षेत्र के सभी गांव से समाजजन शामिल हुए। चल समारोह में छः डीजे साउंड व बेंड बाजा चल रहे थे।

भगवान देवनारायण की मनमोहक झांकी के साथ आगे घोड़े पर सवार होकर पंडाजी कनीराम गुर्जर हाथ मे धर्मध्वजा लहराते हुए चल रहे थे। चल समारोह में समाज के युवाओं में अखाड़े में हैरतंगेज करतब दिखाए जिसने सभी लोगो का मनमोह लिया। जगह जगह नगर में चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया व झांकी की पूजा आरती की गई। चल समारोह में डी जो पर भगवान देवनारायण के भजन गुंज रहे थे।चल समारोह में भगवान के भजनों के आनंद के साथ झूमते नाचते चल रहे थे। चल समारोह देवनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर इन्दर चौराहा,स्वामी विवेकानंद चौराहा,बस स्टैंड,भावसार मोहल्ला,चोपड़ा बाजार, बुधवारिया बाजार,जवाहर चोक,जमाई कालोनी होते हुए गुर्जर समाज की धर्मशाला पंहुचा। जहाँ पर सहभोज महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

घोड़े के नाच ने लोगो को किया आकर्षित।
वीर गुर्जर अखाड़े के कलाकारों ने हैरतंगेज तो किया ही साथ ही डीजे साउंड पर घोड़े के आकर्षक नृत्य ने सब लोगो का मन मोह लिया।

चल समारोह का जगह जगह स्वागत किया हुआ। चल समारोह का लोगो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। प्रमुख चौराहों पर राजनेतिक संगठनों द्वारा,समाजिक संगठनों द्वारा,स्वागत द्वार व बेनर,पोस्टर लगाकर भी स्वागत सत्कार किया गया। चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर,पूर्व मंडी अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर, जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष हिम्मतसिंह गुर्जर,गुर्जर महासभा तहसील युवा अध्यक्ष दिनेश गुर्जर,रामचन्द्र गुर्जर टीचर,देवीसिंह गुर्जर,बालचन्द गुर्जर,बद्रीलाल गुर्जर, पुरसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।

About The Author

Related posts