खरगोन

विकास यात्रा के दूसरे दिवस वार्ड 28 में 83 लाख से 8 कार्यों का किया भूमिपूजन।

विकास यात्रा के दूसरे दिवस वार्ड 28 में 83 लाख से 8 कार्यों का किया भूमिपूजन।

कबीर मिशन समाचार खरगोन जिला ब्यूरो विशाल भमोरिया।

खरगोन। प्रदेश भर में रविवार से विकास यात्राएं प्रारम्भ हुई है। खरगोन विधानसभा की विकास यात्रा दूसरे दिन भव्य स्वागत से प्रारम्भ हुई। पूर्व मंत्री श्री बालकृष्ण पाटीदार ने विकास रथ के साथ खरगोन के विभिन्न वार्डों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड 28 में आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत जनता को शासन की योजनाओं की जानकारी और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने मौके पर जनता की समस्याओं को सुना तथा निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

विकास यात्रा के दौरान खरगोन के वार्ड 28 में 83 लाख से लागत से सीसी रोड़ निर्माण सहित अन्य 8 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। वहीं जिले की अन्य विधानसभाओं में भी निकाली गई विकास यात्राओं के माध्यम से जनप्रतिनिधियों व सरकारी अमले ने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारियों से भी जनता को अवगत कराया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी ने भी सरकार की उपलब्धियों से वार्ड वासियों को अवगत कराया।

इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, पार्टी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष श्री रणजीत डंडीर, पार्षद श्री भागीरथ बड़ोले सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्षदगण मौजूद रहे।

About The Author

Related posts