देश-विदेश नई दिल्ली मध्यप्रदेश

मिशन एल 1 की सफलता पर प्रधानमंत्री बोले भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की…

कबीर मिशन समाचार
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, कि “भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंच गई है। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।”

पुर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने अपने परिश्रम तथा प्रतिभा से नया इतिहास रचा है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्र जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती हैं। इस बड़ी उपलब्धि ने एक बार फिर भारत के सामर्थ्य से विश्व को परिचित कराया है। प्रत्येक भारतीय को गौरव से भर देने वाला यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का अवसर है। सभी देशवासियों को बधाई!”

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “भगवान आदित्य को भारत का प्रणाम! सूर्य मिशन आदित्य-L1 ने अपनी अंतिम कक्षा में स्थापित होकर आज एक नया इतिहास रचा है, हम देशवासियों को गौरवान्वित किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारत धरती से लेकर आकाश की अनंत ऊँचाइयों तक असाधारण सफलता प्राप्त कर रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर इसरो के सभी सदस्यों और प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनन्दन एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।” ।। जय हिन्द।।

About The Author

Related posts