मध्यप्रदेश मुरैना राजनीति

पोरसा।मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ की कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर ने पोरसा की भंग की आगामी गठन प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर होगा

पोरसा। मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ इकाई पोरसा की आज नागाजी वाटिका पोरसा में हुई बैठक जिसमें जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर के द्वारा पोरसा की कार्यकारिणी से असंतुष्ट सचिव साथियों के द्वारा मांगे गए न्याय के आधार को ध्यान में रखते हुए रणबीर सिंह तोमर ने पोरसा ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी भंग घोषित की गई।

जनपद पंचायत पोरसा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली 53 ग्राम पंचायतों के सचिव आज एकत्रित हुए जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें सभी सचिवों ने अपनी अपनी समस्याएं प्रस्तुत की उन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रणवीर सिंह तोमर ने तुरंत फैसला करते हुए पोरसा इकाई को भंग करते हुए उन्होंने इसका प्रपत्र बनाकर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा भोपाल को प्रस्तुत किया

आगामी समय में नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर हुई बैठक में रणवीर सिंह तोमर, ब्रजकिशोर शर्मा ,श्री गोविंद शर्मा, प्रमोद त्यागी, श्याम सुंदर शर्मा, हनुमंत सिंह, दामोदर दयाल शर्मा, बड़े सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर, गणेश सिंह तोमर, राम रूप सिंह, संजू लाल, अशोक नरवरिया ,पंकज सिंह ,राम सनेही, धर्मेंद्र सिंह ,भीकम सिंह, ऑफिसर सिंह, श्रीनिवास शर्मा, लोकेंद्र सिंह, पंकज सिंह, मुकेश सिंह, देवेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र शर्मा, जसवंत सिंह, लोकेंद्र सिंह, आज सचिवों ने बैठक में भाग लिया और आपने अपनी समस्याएं रखी नवीन कार्यकारिणी के गठन होने तक पुरानी कार्यकारिणी भंग की गई।

About The Author

Related posts