पोरसा। ईश्वरी व्यवस्था भगवान ने बड़ी सुंदर सुंदर तरीके से बनाई है।भारत सरकार को आप धोखा दे सकते हैं परंतु ईश्वर की सरकार को धोखा नहीं दे सकते यदि एक मकान छोड़कर कहीं चले जाओ तो भारत सरकार के कर्मचारी तुम्हें ढूंढ नहीं सकते। परंतु क्या कभी आप मृत्यु को धोखा दे सकते हैं।जिससे वह आपको ढूंढ ना सके।
ऐसा कदापि नहीं हो सकता। क्या मृत्यु भी किसी से पूछेगी कि अमुक व्यक्ति यहां रहता था कहां चला गया। ईश्वरी सरकार को सब का समय पता है।ईश्वर की सरकार के कर्मचारियों को आप रिश्वत देकर कोई भी कार्य नहीं करवा सकते।
ईश्वर के सीआईडी बड़े चतुर हैं।पांच तत्व ईश्वर के गुप्तचर हैं जो यमराज की अदालत में गवाह के रूप में प्रस्तुत होते हैं, ईश्वर के गुप्तचर पृथ्वी हवा जल यह सभी पांचों तत्व भगवान के सीआईडी जो पल-पल की खबर रखते हैं आप कोई भी कार्य करते हैं उन सब का गवाह सभी तत्व होते हैं पंडित रामप्रकाश व्यास।
ग्राम सेथरा में श्रीमती राम बाई शर्मा के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज पंडित राम प्रकाश व्यास ने ईश्वरी सरकार की व्यवस्था का सुंदर चित्रण करते हुए भरत चरित्र की कथा कही कथा की व्यवस्थाएं राम कुमार शर्मा, डॉक्टर राम नारायण शर्मा, शिवकुमार शर्मा, राम भरत शर्मा, सहित सभी ग्रामवासी देख रहे हैं,संतों के लिए प्रतिदिन भंण्डारा प्रसादी चल रही है।