राजगढ़

राज दलोनियां को मिली 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

कलेक्टर ने किया राजगढ़ नगर का भ्रमण ली स्वच्छता की जानकारी

कबीर मिशन समाचार/राजगढ़,

03 फरवरी, 2022,


राजगढ़ शहर के तिलक मार्ग का श्री राज दलोनियां अपने आंखो के उपचार के लिए एम्स दिल्ली जाएगा। उसे दिल्ली जाने के लिए 10 हजार रूपये की नगद आर्थिक सहायता कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित द्वारा प्रदान की गई।

राज के आंखों के आपरेशन के लिए दिल्ली ले जाने हेतु राशि नही होने की जानकारी कलेक्टर श्री दीक्षित को 3 फरवरी, 2022 को प्रातः उसके परिजनों द्वारा दी गई थी। कलेक्टर श्री दीक्षित राजगढ़ नगर की साफ-सफाई व्यवस्थाओं का आकस्मिक जायजा लेने तिलक वार्ड में पहुंचे थे।


भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित ने आज प्रातः राजगढ़ नगर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डो में साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही नगर वासियों से शासन कि हितग्राही मुलक योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

About The Author

Related posts