रतलाम

राजा टोडरमल की जयंती मनाई गई

कबीर मिशन समाचार अनिल माँदलिया बापचा रतलाम मध्य प्रदेश

आलोट के समीप ग्राम बरखेड़ा कला में आज टोडरमल जयंती मनाई गई। टोडरमल जी अकबर के नवरत्नों में से एक थे। इनका जन्म लहरपुर में हुआ था। यह सीतापुर जिले में स्थित है, अकबर के समय से प्रारंभ हुई भूमि पैमाइश का आयोजन टोडरमल जी के द्वारा ही किया गया था। बरखेड़ा पोरवाल समाज अध्यक्ष दिनेश जी सेठिया की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूरा पोरवाल समाज उपस्थित रहा और ढोल बजाकर आरती की गई।

About The Author

Related posts