राजस्थान

राजस्थान। सोनिया गांधी और राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच 2 घंटे बातचीत।

कबीर मिशन समाचार। राजस्थान

राजस्थान। सोनिया गांधी और राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच 2 घंटे बातचीत। कबीर मिशन समाचार। राजस्थान राजस्थान। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बुधवार शाम 2 घंटे बातचीत की दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई यह पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनिया ने इतना ही कहा है।

कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में किसी का फेवर नहीं करेगी। उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार को राहुल गांधी से मिलने के लिए केरल के कोच्चि भी जाएंगे जहां पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उधर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले अध्यक्ष बने तो गहलोत को सीएम पद छोड़ना होगा। NDTV से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में यहां प्रस्ताव पास हुआ था। कि एक व्यक्ति सिर्फ एक पद पर रहेगा दिग्विजय सिंह सिंह खुद भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। अशोक गहलोत अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे और नए मुख्यमंत्री सचिन पायलट हो सकते हैं। उनके खिलाफ केरल के कांग्रेश के कद्दावर नेता शशि थरूर चुनाव लड़ सकते हैं।

About The Author

Related posts