उत्तरप्रदेश

रामकोला पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किया।

जिला ब्यूरो चीफ योगेश गोविन्द राव कबीर मिशन समाचार पत्र कुशीनगर उत्तर प्रदेश।

कुशीनगर रामकोला पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/ वारन्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खड्डा के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामकोला के नेतृत्व में आज रामकोला पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार की। गिरफ्तार अभियुक्तों पर स्थानीय थाने में मुकदमा संख्या 191/2023 धारा 323/308/304 के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार वांछित अभियुक्तगण स्थानीय थाना क्षेत्र के दिउलिया मनिया छापर के जवाहर पुत्र स्व लाल जी


तथा संतोष पुत्र स्व लाल जी है। दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को दोपहर में रामकोला थाना क्षेत्र के
मनिया छपरा तिराहा ब्रम्ह स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास मौर्या , हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल मिथिलेश सिंह, कांस्टेबल अंकुर चौधरी रहे।

About The Author

Related posts