कबीर मिशन समाचार सुनील चौहान
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना पात्र हितग्राहियों के लिए संकट की घड़ी में संबल प्रदान कर रही है।
योजना हितग्राहियों को आर्थिक तौर पर मदद कर उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायक हो रही है। शासन द्वारा हितग्राहियों को मिल रही मदद से वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।इन्हीं हितग्राहियों में देवास शहर की ऋतु शर्मा जिन्हें संबल योजना से दो लाख रुपए
की सहायता राशि मिली हैं। हितग्राही शर्मा ने बताया कि उनके पति की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। उनका तथा उनके परिवार का संबल कार्ड बना हुआ था। इस कार्ड के माध्यम से उनके पति की मृत्यु होने पर शासन द्वारा दो लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। वे
बताती हैं कि उनका एक बेटा भी है। यह राशि अपने बेटे को पढ़ाने के लिए खर्च करेगी। हितग्राही शर्मा कहती है कि संबल योजना से हमें संकट की घड़ी में संबल प्रदान किया है। वे प्रदेश सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।