सागर

स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड 2023 में सागर स्मार्ट सिटी को क्लीन सिटी अवार्ड से नवाजा गया।

अज़ीम खान कबीर मिशन समाचार।

सागर को क्लीन सिटी अवार्ड से राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने पर मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने स्मार्ट सिटी टीम एवं शहर के नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।

स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2023 के दौरान राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय मंच पर सागर का बढ़ा गौरव-राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 500 से अधिक प्रतिस्परधियों से प्रतिस्पर्धा कर सागर ने हासिल किया क्लीन सिटी अवार्ड-2023

अपनी बेहतर कार्ययोजनाओं और उनके कुशल क्रियान्वयन के चलते विगत वर्षो से लगातार कई अवार्ड प्राप्त कर चुकी सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एक बार पुनः अवार्ड पाकर सागर को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया है।

दिल्ली के प्रगति मैदान में 27 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 2023 के दौरान सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड में क्लीन सिटी अवार्ड 2023 से नवाजा गया।

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार सागर स्मार्ट सिटी प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए नोडल अधिकारी श्री रजत गुप्ता (कम्पनी सचिव) ने इस अवार्ड को प्राप्त किया।

About The Author

Related posts