उत्तरप्रदेश

जन्मदिन पर लगाया पौधा , पेड़ बनाने का लिया संकल्प

जन्मदिन पर लगाया पौधा , पेड़ बनाने का लिया संकल्प

कबीर मिशन समाचार/खरगोन,

जिला ब्यूरोविशाल भमोरिया।खरगोन | शुक्रवार को दैनिक भारत समाचार के जिला संवाददाता अश्विन पिपल्दे ने अपना 19 वां जन्मदिन मनाया। पत्रकार पिपल्दे ने पहले मण्डलेश्वर नगर स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया।

पिपल्दे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि एक पेड़ एक जिंदगी मुहिम लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक कर रही है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष निस्वार्थ भाव से अमीर गरीब सभी को फल और ऑक्सीजन देते हैं । उन्होंने जन्मदिन पर बधाई देने वालो का भी आभार व्यक्त किया ।।

About The Author

Related posts