मध्यप्रदेश राजनीति सीहोर

सीहोर| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एव आष्टा विधानसभा 157 के टिकिट के प्रबल दावेदार श्री कमल सिंह चौहान ने किया जनसंपर्क

कबीर मिशन समाचार जिला सीहोर।

आष्टा से संजय सोलंकी की रिपोर्ट।
आष्टा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत सदस्य एव आष्टा विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार कमलसिंह चौहान का इस समय अपनी विधनसभा में जोरो शोरो से जनसंपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस सघन जनसंपर्क में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत जावर कजलास मुडला महोबा मुरावर एवं कुरावर में सघन जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान के तहत आम नागरिकों के बीच में अपनी बात रखते हुए श्री चौहान ने बताया कि आज प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है| महंगाई बेरोजगारी कमीशन खोरी भ्रष्टाचारी के कारण आज आम आदमी लाचार एवं परेशान होता नजर आ रहा है|

निजीकरण के कारण युवा बेरोजगार परेशान हैं महंगाई से गरीब परेशान हैं रिश्वतखोरी से किसान परेशान हैं विभागों में बिना लिए दिए काम नहीं होता है आधार कार्ड फौती नामांतरण जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए विभागो में महीनो चक्कर काटना पड़ रहा है बिना लिए दिए काम नहीं होता प्रकृति भी किसान के साथ न्याय नहीं कर रही है ऐसे में प्रदेश में भाईचारा बनाकर जोड़े हाथ से हाथ चले कांग्रेश के साथ अभियान के तहत 2023 में माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाना है एवं उनके वचन पत्र अनुसार 200 यूनिट बिजली हाफ 100 यूनिट बिजली माफ महिलाओं को हर महीने 15 सो रुपए मिले ₹500 में गैस सिलेंडर किसानों का कर्ज हो माफ पुरानी पेंशन लागू आदि बातें अपने अभियान के तहत कमल सिंह चौहान के कहीं गई|

जनसंपर्क अभियान के दौरान कजलास से मिश्री लाल पाटीदार गंगाराम परमार आत्माराम खंडेलवाल नौशाद भाई मुडला महोबा से गुलाब सिंह ठाकुर चेतन सिंह ठाकुर नारायण सिंह परमार और मुरावर से श्री सतीश,मालवीय हरिनारायण दिनेश भाई जनसंपर्क में शामिल हुए, मुरावर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री दसरथ सिंह ठाकुर साहब से सौजन्य मुलाकात की बाद में कुरावर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर लखन लाल मालवीय मांगीलाल करंजा मनोहर सिंह सुरेश कुमार के साथ जनसंपर्क किया।

About The Author

Related posts