नीमच मध्यप्रदेश

शिवराज की पड़ी तिरछी निगाह स्वयं अपने हाथों से पहनी माला, आने वाले विधानसभा चुनाव में हो सकते हैं विधायक के दावेदार

कबीर मिशन समाचार।

मनासा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन विशाल रैली मनासा मे निकाली गई । वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जगह जगह फूल माला से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत मनासा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय सहगल द्वारा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्प मालाओं से स्वागत किया जा रहा था। तभी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तिरछी निगाह संजय सहगल के ऊपर पड़ी उन्होंने मुस्कुराते हुए संजय सहगल के हाथों से माला लेकर स्वयं पहनी और मुस्कुराते हुए कर गए इशारा। क्या आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक के दावेदार हो सकते हैं संजय सहगल भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता रूप में श्री सहगल द्वारा मनासा क्षेत्र की जनता के सुख दुख में खड़े रहे वहीं पूर्व विधायक कैलाश जी चावला के साथ रहकर भी उन्होंने मनासा विधानसभा क्षेत्र के अंदर कहीं विकास कार्य भी करवाए हैं।आम जनता के लिए हर पल उनके साथ खड़े रहे और विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी उनके द्वारा किया जाता था। मनासा विधानसभा क्षेत्र की आम जनता के लिए हमेशा खड़े रहने वाले श्री सहगल मनासा नगर पालिका चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए नगर के विकास के लिए भी कार्य कराए गए। वहीं सूत्रों की माने तो नीमच जिले की दो विधानसभाओं के विधायकों के टिकट काटने की की चर्चाएं भी जोरों पर चल रही है ऐसे में मनासा विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संजय सहगल को आने वाले विधानसभा चुनाव में विधायक का टिकट भी दे सकते हैं।

About The Author

Related posts