आगर-मालवा मध्यप्रदेश

आगर विधानसभा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

कबीर मिशन – संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
आगर। भारतीय जनता पार्टी आगर विधानसभा क्षेत्र की पदाधिकारियों की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, दिलीप सकलेचा, संयोजक श्यामसिंह परिहार, जिला महामंत्री ओम मालवीय आदि उपस्थित थे। बैठक में जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी विधायकों का सात दिवसीय प्रवास 20 अगस्त से 27 अगस्त तक को लेकर,मतदाता सुची का पुनः निरीक्षण विभाजन, विभीषिका दिवस मेरी माटी मेरा देश अभियान एवं अमृत वाटिका जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

और मंडलों में सभी पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल मंडावरा, मनोज ऊंटवाल,रखब जैन, संतोष गोयल, सतीश शास्त्री, करणसिंह सौंती,अशोक प्रजापत, महेश शर्मा तनोडिया, मंडल अध्यक्ष मनीष सौंलकी, प्रेम यादव, कालुसिंह आदि उपस्थित थे।

About The Author

Related posts