मध्यप्रदेश राजगढ़

स्वामी विवेकानंद की जयंती समूचे जिले में युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवंप्राणायाम का आयोजनभोपाल से आकाशवाणी के जरिए विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्बोधनस्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिए गए एतिहासिक भाषण केअंश भी विद्यार्थियों को सुनाए गए

कबीर मिशन समाचार/राजगढ 12 जनवरी, 2024
जिले में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन ऑल इंडिया रेडियों के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर प्रसारित किया गया। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में सूर्य नमस्कार का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद श्री रोडमल नागर, कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना, जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर सहित विभिन्न योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। कार्यक्रम का शुभांरभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया। उसके पश्‍चात स्वामी विवेकानंद के विश्‍व प्रसिद्ध शिकागो उद्बोधन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया। तत्पश्‍चात सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कराया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र सिंह रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया।


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल भी हुए राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास श्री नारायण सिंह पंवार सीएम राईज स्कूल ब्यावरा एवं महाविद्यालय सुठालिया में आयोजित कार्यक्रम में एवं प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा कौषल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल हायर सेकेण्ड्री स्कूल ग्राउण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया।।

About The Author

Related posts