क्राइम राजगढ़

थाना तलेन पुलिस को मिली सफलताफरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

सारंगपुर से धर्मेन्द्र माण्डले की रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री धर्मराज (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी सारंगपुर श्री अरविन्द सिंह के मार्गदर्शन में थाना तलेन पुलिस द्वारा दिनांक 10.08.2023 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए

माननीय विशेष न्यायालय राजगढ़ के प्रकरण क्रमांक 106/21 धारा 354, 457 ipc एवं एससी एसटी एक्ट में स्थाई वारंटी नवीन नाथ उम्र 23 साल निवासी ग्राम चोमा, थाना तलेन, जिला राजगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजगढ़ पेश किया गया।

उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी तलेन उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे, सउनि युधिष्ठिर शर्मा, प्र आर 270 संजय, आर 1028 राहुल लोधी, आर 195 संजय चौहान, उनि. लीलाशंकर भाटी, आर 992 बनवारी, आर 678 सर्वेश का विशेष योगदान रहा है

About The Author

Related posts