उत्तरप्रदेश

घायल बच्ची तड़प रही, लोग बनाते रहे वीडियो, इंसानियत को शर्मसार करने वाला पूरा वीडियो हो रहा वायरल

कबीर मिशन समाचार।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक 14 वर्षीय लड़की खून से लथपथ मदद के लिए चिल्ला रही है वही दूसरी ओर लोग उसकी मदद के बजाय वीडियो बनाते दिख रहे हैं। इंटरनेट में आज के जगत में तरक्की तो कर ली है लेकिन इसके सदुपयोग की बजाए लोग इसे इंटरनेट पर वायरल होने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। सोमवार को कन्नौज जिले के गुरसहायगंज मैं एक 14 वर्षीय बालिका पूरी तरीके से चोटिल हुए सर्किट हाउस में खून से लथपथ मिली थी जिसे कुछ दरिंदो ने रेप करके मारनावस्था मे छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इसका पूरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की लहूलुहान हालत में दर्द से कराती दिख रही है जबकि लोग उसकी मदद करने के बदले वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। घटनास्थल पर समय रहते पुलिस पहुंची और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुल्लक लेने गई थी लड़की
गुरसहायगंज की ही रहने वाली यह 14 वर्षीय लड़की रविवार को दोपहर 12:00 बजे माँ से मिट्टी की गुल्लक खरीदने की बात कह कर बाजार गई थी। लेकिन शाम तक वह वापस लौट कर नहीं आई इस बात की जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस तक पहुंचाई जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। सर्किट हाउस के पास शाम करीब 5:00 बजे कुछ लड़के बकरियां चरा रहे थे जिन्हें लड़की सबसे पहले दिखाई दी। उन्होंने तुरंत चौकीदार सूबेदार सिंह को लड़की की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को तत्काल मौके पर बुलाया गया।
थोड़ी देर और होती तो लड़की की जा सकती थी जान सर्किट हाउस के पास तड़पती लड़की को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बताया कि यदि लड़की थोड़ी देर और अस्पताल नहीं आती तो मामला गंभीर हो सकता था। मौके पर उपस्थित राहगीरों और लोगों ने यदि वीडियो बनाने के बजाए लड़की को सही वक्त पर अस्पताल भर्ती कराया होता तो उसकी सेहत के लिए यह ठीक था। हालांकि पुलिस ने सभी राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आगे से ऐसी घटना के चलते तुरंत एक्शन लेने की बात कही।

दुष्कर्म का मामला आ रहा है सामने
सीसीटीवी फुटेज में 14 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक लड़के को जाते देखा जिसके बाद इसे दुष्कर्म का केस माना गया। अभी लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एक आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभी पुलिस ने जकड़ लिया है इसके बाद अन्य सभी आरोपियों को जल्द ही पुलिस ने पकड़ने की हिदायत दी है।

About The Author

Related posts