नीमच मध्यप्रदेश

तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी गिद्द गणना का हुआ समापन, वन मंडल नीमच की पांच वन परिक्षेत्रों में हुई गणना

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। प्रदेश व्यापी गिद्द गणना वर्ष 2023-24 का तीन दिवस केम्प वन मंडल नीमच की पांच वन परिक्षेत्रों में लगाया गया। यह कैंप 16 फरवरी से 18 फरवरी तक नीमच वन मंडल परिक्षेत्रों में लगाए गए। जिसमें प्रातः 7:00 से 9:00 तक वन विभाग के अधिकारियों व स्टाफ द्वारा गिद्द गणना का कार्य किया गया। इसी प्रकार नीमच की पांच वन परिक्षेत्रों में सफेद गिद्द, सफेद दुम गिद्द की कई प्रजातियां देखने को मिली। जिनकी गणना वन विभाग द्वारा की गई। जिसमें 118 स्थानों पर अवयस्क गिद्द 452 और वयस्क गिद्द 589 कुल 1041 गिद्दों की गणना की गई। इस दौरान वन मण्डलाधिकारी एस के अटोदे, उप.वनमण्डलाधिकारी दशरथ अखंड, वन परिक्षेत्र अधिकारी जी.एल गहलोत, शरद जाटव, शाश्वत द्विवेदी, भानु सोलंकी एवं समस्त स्टाफ सुरक्षा श्रमिकों ने कार्य सम्पन्न कराया।

About The Author

Related posts