नीमच मंदसौर मध्यप्रदेश

बाइक सवार को बचाने में खाई में पल्टी तूफान 19 घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी, मंदसौर जिले के बगुनिया के निवासी है घायल, यह है घायलों के नाम

कबीर मिशन समाचार।

नीमच। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जवासा और झारड़ा के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं जिसमें बच्चे व महिलाएं शामिल हैं।
जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार जवासा और झारड़ा के बीच यह सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही एक बाइक सवार को बचाने के दौरान तूफान गाड़ी खाई में पल्टी खा गई। जिसमें सवार 19 लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। घायलो में बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि मंदसौर जिले के शामगढ़ के पास बगुनिया गांव से शादी हो जाने के बाद दुल्हन को लेने सावन जा रहे थे। इसी दौरान यह सड़क हादसा हो गया है। फिलहाल सभी घायलों का नीमच जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। वही भीषण हादसे में घायलों का उपचार नर्सिंग स्टाफ़ व इमरजेंसी स्टाफ़ द्वारा किया जा रहा था। डॉक्टरों की हड़ताल भी जारी है। ओर वही कलेक्टर द्वारा भी जिला अस्पताल में निरीक्षण किया जा रहा था। और दूसरी तरफ यह भीषण हादसे से घायल तड़प रहे थे।

घायलो के नाम–
मुस्कान पिता दिनेश उम्र 18 वर्ष, विवेक पिता विनोद उम्र 16, खुशी पिता वर्दीचंद उम्र 6 वर्ष, निर्मला पति वर्दीचंद उम्र 35 वर्ष, हितांश पिता राहुल उम्र 7 वर्ष, नकुल पिता मुकेश उम्र 10 वर्ष, आदर्श पिता विनोद उम्र 11 वर्ष, ललित पिता दशरथ उम्र 25 वर्ष, मुकेश पिता कैलाश उम्र 35 वर्ष, राहुल पिता प्रहलाद उम्र 29 वर्ष, सचिन पिता दिनेश उम्र 16 वर्ष, दिनेश पिता रतनलाल उम्र 47 वर्ष, रेखा बाई पति दिनेश उम्र 44 वर्ष, अर्जुन पिता रामगोपाल उम्र 38 वर्ष, मोहन लाल पिता जगन्नाथ उम्र 58 वर्ष, साक्षी पिता भगत उम्र 8 वर्ष, वर्दीचंद पिता भागीरथ उम्र 50 वर्ष, हरसिद्धि पिता राहुल उम्र 28 वर्ष, खुशी पिता भगवतीलाल उम्र 9 वर्ष घायल हुए।

About The Author

Related posts