उज्जैन मध्यप्रदेश

उज्जैन उत्तम जलवृष्टि हेतु मुख्यमंत्री ने महारूद्र अनुष्ठान किया

उज्जैन 04 सितम्बर। उत्तम जलवृष्टि हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया। पं.घनश्याम पुजारी, पं.आशीष पुजारी, पं.यश-प्रदीप गुरू, पं.राधेश्याम शास्रीाे, पं.लोकेश व्यास, पं.महेश पुजारी सहित कुल 66 पुजारियों ने महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न करवाया। महारूद्र अनुष्ठान में 1331 रूद्र पाठ किये गये। वर्तमान में श्रावण-भादौ माह में महारूद्र अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री विशाल राजौरिया, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री इकबाल सिंह गांधी, श्री संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री ताराचंद गोयल, श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री शान्तिलाल धबाई, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अजयदेव शर्मा उपस्थित थे।

About The Author

Related posts